Site icon Dainik Savera Times

Bengal Election 2026: ‘महिला CM होने के बावजूद सुरक्षा नहीं’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

Amit Shah Attack on Mamata Banerjee

Amit Shah Attack on Mamata Banerjee

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। मयूरेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि, “ममता दीदी खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं, फिर भी वे राज्य की महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं।”

महिलाओं की सुरक्षा पर विवाद:

अमित शाह ने ममता बनर्जी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने एक रेप केस के बाद महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर न निकलने की सलाह दी थी। शाह ने कहा कि ऐसा कहना ही इस बात का संकेत है कि सरकार महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने में विफल रही है।

BJP का वादा:

अमित शाह ने लोगों से अपील की कि वे BJP को एक मौका दें। उन्होंने कहा, अगर BJP की सरकार बनती है, तो महिलाएं रात में भी सुरक्षित बाहर निकल सकेंगी राज्य में संदेशखाली और अन्य अपराध जैसी घटनाएं नहीं होंगी। उन्होंने कहा, “हम ऐसा बंगाल बनाएंगे जहां एक लड़की रात 1 बजे भी बिना डर के घूम सके।”

TMC पर अन्य आरोप:

शाह ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर कई और आरोप लगाए। केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य में गुंडागर्दी और हिंसा बढ़ने का आरोप लगाया । वहीं, धार्मिक त्योहारों के दौरान हमलों का दावा किया। इसके अलावा, बॉर्डर फेंसिंग के लिए ज़मीन न देने का आरोप और जनता की समस्याओं (जैसे पानी की कमी) को नजरअंदाज करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि BJP सरकार बनने पर “गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी”। अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा।

चुनाव की जानकारी:

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव दो चरणों में होंगे। जिसमें पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होंगे जबकि नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

Exit mobile version