Site icon Dainik Savera Times

नहीं रही Lakme की को-फाउंडर और नोएल टाटा की मां, जानें कौन थी Simone Tata?

नेशनल डेस्क: नोएल टाटा की मां और टाटा ग्रुप की पूर्व चेयरमैन सिमोन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 95 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। काफी लंबे समय से वह बीमार थीं। दुबई के किंग्स अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था।

टाटा समूह ने बयान जारी कर कहा- श्रीमती सिमोन टाटा का आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। लैक्मे को भारत का प्रमुख कॉस्मेटिक ब्रांड बनाने और वेस्टसाइड की नींव रखने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने सर रतन टाटा इंस्टिट्यूट सहित कई सामाजिक संस्थाओं के काम को दिशा दी।

कौन थीं सिमोन टाटा?

सिमोन टाटा का जन्म 1930 में जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में हुआ। जिनेवा विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी स्टडी पूरी की। 1953 में वह एक पर्यटक के रूप में भारत आई थीं। दो साल बाद 1955 में उन्होंने नेवल एच. टाटा से शादी की और 1960 में टाटा समूह के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। 1962 में उन्हें लैक्मे के बोर्ड में शामिल किया गया, जो उस टाइम टाटा ऑयल मिल्स की सहायक कंपनी थी। सिमोन टाटा को लैक्मे (Lakme) को भारत के टॉप कॉस्मेटिक्स ब्रांड में बदलने का श्रेय जाता है।

1996 में Lakme को बेचा

साल 1996 में टाटा ने लैक्मे को हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड (एचएलएल) को बेच दिया। इससे मिले पैसों से ट्रेंट की स्थापना में की गई, जिससे टाटा के प्रसिद्ध वेस्टसाइड ब्रांड का निर्माण हुआ, जिसका संचालन ट्रेंट लिमिटेड के अधीन होता है। वह 2006 तक ट्रेंट की गैर-कार्यकारी अध्यक्ष रहीं।

 

Exit mobile version