Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Noida Accident : स्कूटी सवार युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

March 20, 2025

Noida Accident : स्कूटी सवार युवक की मौत, ट्रक चालक फरार

Noida Accident : नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर अंडरपास के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक द्वारा स्कूटी सवार युवक को कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार युवक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक दुर्घटनास्थल से भाग गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इससे पहले शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार कार एक डिवाइडर से टकरा गई थी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया। आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों में 33 वर्षीय खैरुन्निसा (अजहरुद्दीन की पत्नी), जेवर निवासी अश्रु और अलीगढ़ के जहानगढ़ निवासी जैकम शामिल थे।

वहीं, 35 वर्षीय अजहरुद्दीन और 55 वर्षीय अरशद घायल हो गए थे। भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर नौझील थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया था।

दो अन्य घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौझील ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया था। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से सामान्य किया और ट्रैफिक सुचारू बनाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें