Dainik Savera Times

भारतीय शेफ के हाथ का खाना क्यों नहीं खाएंगे पुतिन, आलीशान डिनर का जिम्मा किसका? खुला राज

नेशनल डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब भी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो उनके साथ एक पूरा फूड काफिला चलता है। इसमें रूस से लाई गई कई खास चीजें होती हैं—जैसे रूसी त्वोरोग (एक तरह का जैविक डेयरी प्रोडक्ट), रूसी आइसक्रीम, रूसी शहद और रूसी बोतलबंद पानी। यह कोई शौक नहीं, बल्कि सुरक्षा का बड़ा नियम है।

भारतीय शेफ का खाना पुतिन क्यों नहीं खाते
पुतिन भारत या किसी भी देश के लोकल शेफ द्वारा बनाए गए भोजन को नहीं खाते। इसकी वजह उनकी सिक्योरिटी टीम है, जो खाने से जुड़े हर जोखिम को गंभीरता से लेती है।

2014 में भी ताज से भारतीय मसाला हटा दिया गया था
जब पुतिन ताज होटल, मुंबई में रुके थे, तब रूसी सुरक्षा एजेंसी FSO ने होटल के पूरे एक फ्लोर को अपने नियंत्रण में ले लिया था। होटल के किचन से पूरा भारतीय मसाला भी हटा दिया गया था।

2018 गोवा समिट
भारत-रूस समिट में रूसी शेफ ने खुद हैदराबाद हाउस के किचन में अपना स्टोव लगाया था। राष्ट्रपति भवन में बिरयानी और कबाब बने थे, लेकिन पुतिन ने सिर्फ रूसी सलाद और त्वोरोग ही खाया था।

2022 SCO समिट
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने पुतिन को स्थानीय प्लोव खिलाने की कोशिश की, लेकिन पुतिन ने मना कर दिया। क्रेमलिन ने कहा, राष्ट्रपति विदेश में सिर्फ अपने देश का ही खाना खाते हैं। यह सुरक्षा नियम है।

क्या पुतिन को दूसरे देशों के शेफ पर भरोसा नहीं होता
यह भरोसे की बात नहीं, बल्कि सुरक्षा की है। पुतिन के साथ हमेशा एक ‘पोर्टेबल फूड लैब’ भी जाती है। यह लैब हर डिश को खाने से पहले कई टेस्ट से चेक करती है।  स्पेक्ट्रोमीटर, केमिकल टेस्ट, टॉक्सिन और पॉइजन टेस्ट, यह सिस्टम कब से चल रहा है। FSO के पूर्व अधिकारी आंद्रेई सोल्दातोव के अनुसार 2001 से ही पुतिन जहां भी जाते हैं, यह फूड लैब साथ जाती है।

फ्रांस में भी हुआ ऐसा ही
2017 में फ्रांस के वर्साय पैलेस में शेफ ने खास फ्रेंच डिश बनाई थी, लेकिन पुतिन ने अपने साथ लाई गई सूरी सूप और त्वोरोग ही खाए।

पुतिन का खाना कहां से आता है
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन का खाना मॉस्को के पास मौजूद एक स्पेशल फार्म में तैयार होता है। यहां दूध देने वाली गायों की 24 घंटे निगरानी होती है, दही, पनीर और दूध जैसी चीजें वहीं से आती हैं, सब कुछ खास सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरता है।

भारतीय शेफों के बनाये खाने का क्या होगा…
भारत या किसी भी देश के शेफ द्वारा बनाया गया खाना सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाता है। फोटो और मेन्यू में तो दिखता है, लेकिन पुतिन उसे खाते नहीं हैं।उनका खाना, उनकी टीम, उनकी लैब—सब रूस से ही आता है।

Exit mobile version