Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : आठ परिवारों को मकान खाली करने के निगम के नोटिस

notice-to-vacate-the-house

notice-to-vacate-the-house

पानीपत। टेक्सटाइल नगरी में नगर निगम में आठ परिवारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए हैं। इनमें से पांच मकानों में दरार है और तीन इनके साथ सटे हैं। ये मकान गुड़मंडी स्थित काली माता मंदिर की गली में हैं।

लोग बोले- खुद तोड़ेंगे अपने मकान

इन परिवारों को वीरवार को नोटिस दिए हैं। क्षतिग्रस्त मकान को हटाने के लिए कहा गया है। पीड़ित मकान मालिक महेश ने मकान को खुद तोड़ने का फैसला लिया है। वे एक-दो दिन में अपना मकान तोड़ना शुरू कर देंगे। किला मैदान की काली माता मंदिर की गली में महेश समेत पांच लोगों के मकानों में रविवार को दरार आ गई थी। लोगों ने स्पॉट लगाकर मकान को रोका था।

नगर निगम टीम ने किया मुआयना

नगर निगम की टीम ने साेमवार को मौका मुआयना कर मकान मालिकों के नोटिस तैयार कर दिए थे। निगम ने बुधवार को आठ लोगों को नोटिस रिसीव कराए हैं। निगम के नोटिस पाकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है। महेश ने बताया कि वह मकान के लिए हर जगह गुहार लगा चुके हैं। निगम के नोटिस मिलने के बाद मकान खुद तोड़ना मजबूरी हो गई है। वहीं दूसरे लोगों ने भी नोटिस मिलने पर चिंता जाहिर की है। सतीश और इंद्रजीत ने बताया कि निगम को नोटिस देने की बजाय मरम्मत कार्य में तेजी लानी चाहिए थी। स्थानीय लोगों का इस समय सरकारी मशीनरी के साथ सहयोग करना चाहिए था।

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

 

Exit mobile version