Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले रणिया गेंग का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

January 12, 2024

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले रणिया गेंग का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

कोटड़ा पुलिस ने मांडवा पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार रणिया गैंग के एक और शातिर को गिरफ्तार किया है। जो इस मामले में 9 माह से फरार चल रहा था।

पुलिस मुख्यालय द्वारा 5 जनवरी 2024 से 4 फरवरी 2024 तक फरार अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव के निर्देशानुसार पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व रामेश्वरलाल वृताधिकारी वृत कोटडा के सुपरविजन में अशोक कुमार सिंह चम्पावत थानाधिकारी, कोटड़ामय टीम द्वारा गत वर्ष अप्रैल 2023 में मांडवा पुलिस टीम पर हथियारों सहित जानलेवा हमला कर हथियार लूट लेने वाली रणिया गैंग के फरार वांछित अपराधी होमा उर्फ सोमाराम पुत्र मीनीया निवासी कुकावास, मांडवा को कोटड़ा सर्कल के नयावास, वैराकातरा के जंगलो से आज दिनांक 11 जनवरी 2024 को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें