नूंह। अब हरियाणा रोडवेज की बसों में 40 फीसदी से ऊपर दिव्यांग भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। परिवहन विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए हैं। पहले केवल 100 फीसद दिव्यांग के लिए यह सुविधा थी, लेकिन अब में 40 से लेकर 99 प्रतशित के दिव्यांगों को भी योजना का लाभ दिया।
2008 से 100 फीसद दिव्यांगों को थी सुविधा
इस निशुल्क बस सेवा से हजारों दिवयांगों को लाभ होगा। सरकार की तरफ से जारी योजना का दिव्यांगों ने खुशी जाहिर की है। सरकार की तरफ से आए आदेशों की जिले के परिवहन विभाग के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने भी पृष्टि की है। प्रदेश सरकार की तरफ से 25 अगस्त 2008 को 100 प्रतिशत दिव्यांग के लिए परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा का प्रावधान किया था। यह योजना तभी से चली आ रही है।
केवल हरियाणा में रहेगी सुविधा
योजना के तहत 100 प्रतिशत दिव्यांग के साथ एक व्यक्ति भी उसके साथ निशुल्क सफर कर सकता है, लेकिन अब सरकार ने पूर्व की इस योजना में छूट दी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से जारी निर्देश में हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में 40 से प्रतिशत से ज्यादा दिवयांग को निशुल्क परिवहन सुविधा की बात कही गई है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य सीमा के भीतर ही हरियाणा के निवासियों के लिए ही मान्य होगी।
यूडीआई कार्ड करना होगा हासिल
निशुल्क योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांग व्यक्ति को यूडीआई ( यूनिक डिसबिलिटी आइडेंटिफिकेशन) कार्ड प्राप्त करना होगा। जो जरूरत पड़ने पर परिचालक और चेकिंग टीम को दिखाना होगा। विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना को दिव्यांगों ने खुशी जाहिर की है। दिव्यांग शोकिन, यूनूस, जमशेद ने कहा कि दिव्यांग कई बार निशुल्क बस सफर की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब जाकर यह फैसला हुआ है। यह स्वागत योग्य है।
Also Read :

