चंडीगढ़: सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्रीधारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को वर्क्स कॉन्ट्रैक्टर के रूप में कार्य करने के लिए ‘हरियाणा कॉन्ट्रैक्टर सक्षम युवा योजना’ शुरू की है। निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) पर सूचीबद्ध किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पोर्टल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
ये भी पढ़े- मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ा अपडेट: पुलिस ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार

