Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब तो मां गंगा ने भी मुङो जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं : PM Modi

June 19, 2024

अब तो मां गंगा ने भी मुङो जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं : PM Modi

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तीसरी बार लोकसभा भेजने के लिए वाराणसी के लोगों का अभार जताते हुए मंगलवार को कहा, ‘अब तो मां गंगा ने भी मुङो जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं।’ उन्होंने यह बात यहां मिर्जामुराद के मेहंदीगंज में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन कही। इसी दौरान प्रधानमंत्री ने बटन दबाकर देश भर के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के तहत 20,000 करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की।


प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भोजपुरी भाषा में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ‘चुनाव जीतले के बाद आज हम पहली बार बनारस आयल हईं। काशी के जनता जनार्दन के हमार प्रणाम।’ मोदी ने कहा कि ‘बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है।’


उन्होंने कहा, काशी के लोगों ने मुङो लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुन कर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी मुझे जैसे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं। मोदी ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस चुनाव ने देश के लोकतंत्र की विशालता, सामथ्र्य एवं व्यापकता तथा भारत में लोकतंत्र के जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे सामथ्र्य के साथ प्रस्तुत किया।

किसान सम्मान सम्मेलन में मंगलवार को जब प्रधानमंत्री पहुंचे तब उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया। मोदी को योगी ने कंधे पर हल लिए किसान का एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया। 3 किसान..रमेश साहनी, उदयभानु सिंह और लाल बहादुर राम ने प्रधानमंत्री का किसानों की तरफ से स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें