Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में भी अब Jio True 5G लॉन्च

February 15, 2023

ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में भी अब Jio True 5G लॉन्च

देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड के तीन और शहरों ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में जियो ट्रू5जी सेवा मंगलवार को लॉन्च हो गई। इससे पहले यह सेवा देहरादून, हरिद्वार और रुड़की शहर में पहले ही शुरु की जा चुकी हैं। आज तीन शहरों में लॉन्च के साथ राज्य में जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों के संख्या छह तक पहुंच गई है।

कंपनी प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया कि ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में 5जी सेवा शुरु करने वाला जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर में जियो ट्रू 5जी सेवा अपने शुभारम्भ के साथ ही कुमाऊँ क्षेत्र में पहली बार पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के इन तीन शहरों को मिलाकर देश के कुल 21 नए शहरों में जियो ने आज अपनी ट्रू 5त्र सेवा शुरु कर दी है। इसके साथ ही देश भर में जियो के ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या बढ़कर 257 हो गई है।

पांडेय ने बताया कि ऋषिकेश, हल्द्वानी-काठगोदाम और रुद्रपुर के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। जिन्हें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस के अतिरिक्त स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। उन्होंने राज्य को डिजिटाइज़ करने के कम्पनी के प्रयासों का लगातार समर्थन करने के लिए राज्य सरकार का आभारी व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू 5जी से जुड़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें