Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब सारा तेंदुलकर हुई DeepFake का शिकार, शुभमन गिल संग एडिट फोटो वायरल…लोगों ने जताई चिंता

November 8, 2023

अब सारा तेंदुलकर हुई DeepFake का शिकार, शुभमन गिल संग एडिट फोटो वायरल…लोगों ने जताई चिंता

नेशनल डेस्क: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसको लेकर सरकार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सख्त चेतावनी दी है।

अभी रश्मिका मंदाना वाला ठंडा भी नहीं पड़ा था किसी ने अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का एक फेक फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। इस फेक फोटो में सारा क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि सारा का नाम अक्सर क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जाता है लेकिन अब किसी ने फेक फोटो वायरल कर दी है।

असली तस्वीर में सारा के साथ शुभमन

सारा और शुभमन की जो फेक तस्वीर वायरल हो रही है , असल में उस तस्वीर में सारा अपने भाई अर्जुन के साथ है। सारा ने 24 सितंबर को भाई अर्जुन के जन्मदिन पर यह फोटो शेयर की थी।

 

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जारा पटेल के चेहेर पर एडिट कर एक्ट्रेस का चेहरा जोड़ा गया। वीडियो के वायरल होते ही एक्ट्रेस के फैन्स और कुछ अन्य सेलेब्स ने डीपफेक के खिलाफ आवाज उठाई है।

 

रश्मिका के बाद बीते दिन टाइगर 3 के एक सीन से कटरीना कैफ का भी फेक/एडिटिड फोटो वायरल हुआ था। वहीं लोगों ने इस डीपफेक पर चिंता जताई है कि इससे लड़कियों की सुरक्षा खतरे में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें