Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Uttarakhand में अब सरकारी महाविद्यालयों के लिए आया ये नया Order

May 8, 2023

Uttarakhand में अब सरकारी महाविद्यालयों के लिए आया ये नया Order

देहरादूनः उत्तराखंड के के सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षक-कर्मियों की ही नहीं बल्कि छात्रों की भी मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज होगी। इसके लिए शासन की ओर से प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षक, शिक्षणोत्तर एवं अध्ययनरत छात्र-छात्रओं की मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। पहले चरण में एक सप्ताह तक परीक्षण के तौर पर मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज की जाएगी। प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों के न सिर्फ शिक्षकों और कर्मचारियों की बल्कि, छात्र-छात्रओं की मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज होगी।

उच्च शिक्षा के प्रभारी निदेशक प्रो. सीडी सूठा की ओर से इस संबंध में सभी प्राचार्यों को निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि शासन की ओर से प्रदेश के समस्त राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षक, शिक्षणोत्तर एवं अध्ययनरत छात्र-छात्रओं की मोबाइल एप से उपस्थिति दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें