Site icon Dainik Savera Times

अब साल में 3 सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, मुख्यमंत्री में शुरू की ‘दीपम -2’ योजना

N. Chandrababu Naidu

Free Gas Cylinder : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्रीकाकुलम जिले के ईदुपुरम गांव में अपने सुपर सिक्स वादों के तहत मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर वितरण योजना ‘दीपम – 2‘ की शुरुआत की।

नागरिक आपूर्ति मंत्री एन मनोहर, केंद्रीय विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुख्यमंत्री ने यहां एक महिला लाभार्थी के घर पर योजना की शुरुआत की।

सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख नायडू ने ईदुपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, मैंने केवल एक ही बात सोची। हमारी महिलाएं बहुत संघर्ष कर रही हैं। खर्च बढ़ रहे हैं और उन खचरें को कम करने के लिए, मैंने चुनाव घोषणापत्र में कहा था कि मैं प्रति वर्ष तीन गैस सिलेंडर दूंगा और आज इसकी शुरुआत हो गई है।

दीपम-2 के पात्र लाभार्थियों को हर चार महीने में एक सिलेंडर की दर से प्रति वर्ष तीन सिलेंडर प्रदान किया जाना है। यह 2024 के चुनावों से पहले किए गए नायडू के सुपर सिक्स वादों में से एक है।

यह योजना गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले उन सभी परिवारों पर लागू है, जिनके पास आधार और मोबाइल नंबर से जुड़ा व सत्यापित चावल कार्ड और नियमित रसोई गैस कनेक्शन है।

योजना की शुरुआत करते हुए नायडू ने लाभार्थी का गैस चूल्हा जलाया और चाय बनाई। उन्होंने परिवार का हालचाल भी पूछा। नायडू ने कहा कि मुफ्त गैस योजना महिलाओं को सुविधा प्रदान करेगी और गांव के 1,671 परिवार इस योजना के लिए पात्र हैं। एक अनुमान के तहत ‘दीपम-2’ योजना से राज्य के खजाने पर कुल 2,684 करोड़ रुपये का भार पड़ने का अनुमान है।

Exit mobile version