Site icon Dainik Savera Times

G20 Summit: दिल्ली की खूबसूरती पर चोरों की नजर, फव्वारों से उड़ाए 10 लाख रुपए के नोजल

नेशनल डेस्क: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के दौरान सरकार ने दिल्ली को बेहद खूबसूरती से सजाया था लेकिन जैसे ही समिट खत्म हुआ चोर एक्टिव हो गए। दरअसल भारत मंडपम के बाहर और दिल्ली गेट पर लगाए गए नए फव्वारों से 10 लाख रुपए से अधिक की कीमत के नोजल चोरी हो गए हैं।

 

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मामला तब सामने आया जब रख-रखाव का काम करने वाली एजेंसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के अनुसार स्टेनलैस स्टील के बने एक नोजल की कीमत 4,000 रुपए है। G20 सम्मेलन से पहले मध्य दिल्ली में अनेक स्थानों पर फव्वारे लगाए गए थे। PWD के एक अधिकारी ने कहा, ‘भारत मंडपम के बाहर फव्वारों से 24 नोजल चुरा लिए गए, वहीं दिल्ली गेट पर लगे फव्वारे से 12 नोजल चुरा लिए गए।

 

G20 सम्मेलन खत्म होने के बाद यह चोरी हुई।’ यह पूछे जाने पर कि क्या इलाकों में लगे CCTV कैमरों में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखी है तो उन्होंने कहा कि एजेंसी के लगाए कैमरों के दायरे में केवल भारत मंडपम के द्वार 6 और 7 आते हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली की सजावट में रखे गए गमले भी लोगों को उठाकर ले जाते हुए का वीडियो वायरल हुआ था।

Exit mobile version