Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

NPCIL में डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

November 11, 2025

NPCIL में डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

NPCIL Deputy Manager Recruitment : न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने उप प्रबंधक (Deputy Manager) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 122 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 तय की गई है। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है …

आवेदन कैसे करें

–उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
–इसके बाद, उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
–इसके बाद, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
–पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा।
–आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को उसे जमा करना होगा।
–फॉर्म जमा करने के बाद, पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करना होगा।
–अंत में, उम्मीदवारों को उसका प्रिंटआउट लेना होगा।

रिक्ति का विवरण

एनपीसीआईएल के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। ये पद विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं और प्रबंधन क्षेत्रों से संबंधित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

बता दें कि उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री या समकक्ष व्यावसायिक योग्यता होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव की भी आवश्यकता हो सकती है। अधिक विस्तृत जानकारी उम्मीदवार एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सबसे पहले लिखित या ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार या व्यक्तिगत मूल्यांकन के लिए बुलाया जाएगा। अंततः चयनित अभ्यर्थियों को एनपीसीआईएल के नियमों के अनुसार चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा।

वेतन और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) के कार्यकारी वेतनमान के अनुसार वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। एनपीसीआईएल में करियर बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है, जहां उम्मीदवारों को न केवल स्थायी नौकरी बल्कि उत्कृष्ट कैरियर विकास के अवसर भी मिलेंगे। जो उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए एनपीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें