Site icon Dainik Savera Times

केरल के NRI बिजनेसमैन ने भूकंप प्रभावित तुर्की-सीरिया के लिए दान किए 11 करोड़ रुपये

केरल के संयुक्त अरब अमीरात आधारित बिजनेसमैन, बुर्जील होल्डिंग्स के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. शमशीर वायलिल ने भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया के लिए सहायता के रूप में 11 करोड़ का दान दिया है। डॉ. शमशीर द्वारा दी गई सहायता राशि को इस क्षेत्र में राहत प्रयासों में मदद कर रही अमीरात रेड क्रीसेंट को सौंप दी गई है।

फंड का उपयोग भूकंप में अपने घरों को खो चुके और पीड़ितों व परिवारों के पुनर्वास के लिए और उनके दवा एवं अन्य आपूर्ति प्रदान करके बचाव प्रयासों का समर्थन करने के लिए किया जाएगा। आपको बता दें कि 6 फरवरी को इस क्षेत्र में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सैकड़ों परिवार विस्थापित हो गए हैं, जिसमें 34,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Exit mobile version