Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए साल में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर अपनाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, बीमारियों के बढ़ते खतरे से बढ़ी जागरूकता

February 11, 2025

नए साल में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर अपनाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, बीमारियों के बढ़ते खतरे से बढ़ी जागरूकता

नई दिल्ली। नए साल में स्वस्थ जीवन को लेकर लोग अक्सर खुद से वादा करते हैं। इस साल लोगों ने अपने इस वादे को पूरा करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। घर बैठे स्वास्थ्य जांच की सेवा उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी हेल्थियंस के मुताबिक, पिछले साल जनवरी के शुरुआती 15 दिनों की तुलना में इस साल स्वास्थ्य जांच कराने वालों की संख्या 23% ज्यादा रही।लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, थायरॉइड डिसऑर्डर आदि के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों में प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को लेकर जागरूकता बढ़ी है। स्वास्थ्य जांच कराने वालों की बढ़ती संख्या दिखाती है कि जागरूकता बढ़ने के साथ अब लोग अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं।

इस स्थिति को लेकर हेल्थियंस के संस्थापक दीपक साहनी ने कहा, ‘हेल्थियंस में हमेशा से हमारा मिशन लोगों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना रहा है कि वे अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए बचाव के कदम उठाएं। स्वास्थ्य जांच कराने वालों की बढ़ती संख्या लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव का संकेत है, जहां लोग अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता पर रख रहे हैं और जल्दी जांच के महत्व को समझ रहे हैं। हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवा को लोगों की आसान पहुंच में लाना और यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सके।’

घर बैठे जांच की सेवा, डायग्नॉस्टिक्स में टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रयोग और महामारी के बाद से स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी सजगता से अपने स्वास्थ्य के प्रति लोगों की सतर्कता बढ़ी है। साल की शुरुआत में स्वास्थ्य जांच कराने वालों की संख्या में वृद्धि स्वास्थ्य के प्रति लोगों के रवैये में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जहां नियमित निगरानी और जल्दी जांच स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण घटक बन गए हैं।

हेल्थियंस की रिपोर्ट से प्रिवेंटिव केयर को लेकर उत्साहजनक ट्रेंड दिखा है, जो अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने में लोगों की मदद करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वेलनेस अब लोगों की साझा प्राथमिकता है और ऐसे में हेल्थियंस स्वास्थ्य देखभाल को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा भारतीय नए साल में बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ा सकें।

ये भी पढ़ें :- निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- संसद में भाषण नहीं, जादू शो कर रहे थे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें