Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सलियों की संख्या बढ़ी, तीन और शव मिले

April 3, 2024

बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सलियों की संख्या बढ़ी, तीन और शव मिले

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आज सुबह तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए है, ऐसे में अब मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या 13 हो गई है। बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि लगभग 14 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से कुल 13 माओवादियों के शव बरामद किए गए, जिनमें 10 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। जब्त किए गए हथियारों में एक लाइट मशीन गन (एलएमजी), दो राइफल और बड़ी मात्रा में बीजीएल गोले और लॉन्चर शामिल थे। शव बरामद होने के बावजूद मृत नक्सलियों की पहचान अपुष्ट है।

हालाँकि, प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि अधिकांश हताहत पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कंपनी नंबर 02 के हैं। उन्होंने बताया कि कोरचोली जंगल में आज सुबह सर्चिंग के बाद जवानों ने 3 और नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस प्रकार मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ एक सप्ताह के भीषण संघर्ष में विभिन्न स्थानों पर कुल 22 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पिछले 40 दिनों में यहां 45 से अधिक नक्सली मारे जा चुके है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें