Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नौकरी पाने का सुनहरा मौका… इस राज्य में निकली नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

November 19, 2025

नौकरी पाने का सुनहरा मौका… इस राज्य में निकली नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स

Nursing Officer Recruitment: उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बरता दें कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 587 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों को चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए भरा जाएगा। बता दें बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन 27 नवंबर 2025 को प्रकाशित हुआ और इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का वर्गीकरण
कुल पदों को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है। सामान्य श्रेणी के नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष/महिला) के लिए सबसे अधिक 336 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) डिप्लोमा धारकों के लिए 144 पद, नर्सिंग ऑफिसर (महिला) डिग्री धारकों के लिए 75 पद, और नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) डिग्री धारकों के लिए 32 पद आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc नर्सिंग, पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग या GNM डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार का पंजीकरण उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल, देहरादून में सक्रिय होना चाहिए।

ये भी पढ़े : शेख हसीना के बेटे ने मोदी सरकार का जताया आभार, कहा- मां बांग्लादेश में रहती तो…

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 300 रुपये रखा गया है। वहीं EWS, SC, ST वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रुपये का शुल्क देना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों और योग्यता की पूरी जांच जरूरी है।

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-7 का वेतनमान प्राप्त होगा, जिसमें मासिक सैलरी 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक होगी।

कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर “New Registration” पर क्लिक करें।
इसके बाद बुनियादी जानकारी भरने के बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
फिर लॉगिन कर सभी personal व educational details भरें।
फिर आवश्यक दस्तावेज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र तथा नर्सिंग रजिस्ट्रेशन अपलोड करें।
अंतिम चरण में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें