Site icon Dainik Savera Times

न्याय यात्र: राहुल गांधी देवघर में बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे

रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्र’ के दूसरे दिन शनिवार को देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यात्र ने शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले के रास्ते राज्य में प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद यात्र शनिवार सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई। उन्होंने बताया कि गांधी भगवान शिव को सर्मिपत प्राचीन मंदिर में अपराह्न् करीब ढाई बजे पहुंचेंगे और वहां पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह जिले में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद यात्र धनबाद रवाना होगी जहां यात्र में शामिल कांग्रेस नेता एवं समर्थन रात में रुकेंगे। सिन्हा ने बतया कि धनबाद में टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्रम की योजना बनाई गई है। झारखंड में यात्र दो चरणों में होगी और इस दौरान आठ दिन के दौरान 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्र’ 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Exit mobile version