Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान चला अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

April 29, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान चला अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क: दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को एक बेहद अजीब और असहज स्थिति देखने को मिली। अदालत की कार्यवाही शुरू होने ही वाली थी और मुख्य न्यायाधीश अपनी कुर्सी पर बैठ चुके थे। इसी दौरान वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम पर अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। इस घटना से वहां मौजूद जज, वकील और स्टाफ सभी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक बार नहीं, बल्कि दो बार चला। स्थिति को संभालने के लिए तुरंत वीसी सिस्टम बंद कर दिया गया ताकि आगे ऐसी कोई और समस्या न हो। इसके बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया, ताकि पता लगाया जा सके कि यह गड़बड़ी कैसे हुई।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 1 जून से शुरू होगा धान का सीज़न, 15 मई से सीधी बुवाई, CM मान ने दी जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कुछ खास लॉग-इन आईडी से जुड़ा पाया गया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह किसी की जानबूझकर की गई हरकत थी या फिर सिस्टम की सुरक्षा में कोई कमी के कारण ऐसा हुआ।

इस घटना के बाद अदालत की वर्चुअल व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, हाइब्रिड और ऑनलाइन सुनवाई की सुविधा इसलिए शुरू की गई थी ताकि न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बन सके। लेकिन इस तरह की घटना से इसकी सुरक्षा और निगरानी प्रणाली पर चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल हाईकोर्ट की आईटी और तकनीकी टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी कहा गया है कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पहलवान Preetpal Singh Phagwara बने ‘AAP’ का हिस्सा, CM मान ने दी शुभकामनाएँ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें