Site icon Dainik Savera Times

Odisha Accident News : कोरापुट में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 4 लोगों की मौत

ODISHA ACCIDENT NEWS

ODISHA ACCIDENT NEWS

Odisha Accident News : ओडिशा के कोरापुट जिले में शुक्रवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना जेपोर सदर पुलिस सीमा के अंतर्गत जबकनदी गांव के पास एनएच-26 पर हुई। जेपोर सदर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर टांडी ने बताया कि दुर्घटना घने कोहरे के कारण होने का संदेह है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चारों लोग दिहाड़ी मजदूर थे और बैपारीगुडा गांव से धान की कटाई करने जेपोर जा रहे थे, तभी ट्रक ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Exit mobile version