Site icon Dainik Savera Times

Odisha : बस और कार की हुई टक्कर, 1 की मौत, 5 घायल

पुरीः ओडिशा के पुरी जिले में सोमवार को एक बस और एक निजी कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह पुरी-कोणार्क मरीन-ड्राइव रोड पर हुई। घटना के वक्त कार सरकारी बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया, कि कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गभीर रूप से घायल है। बस चालक की भी हालत गंभीर है, क्योंकि दुर्घटना के बाद बस सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार कोणार्क के चंद्रभागा से भुवनेश्वर की ओर जा रही थी, जबकि बस पुरी से कोणार्क की ओर जा रही थी, उसी वक्त यह दुर्घटना हुई।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया। उन्होंने बताया, कि घायलों में से दो को बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

Exit mobile version