Site icon Dainik Savera Times

Odisha News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 ने मौके पर तोड़ा दम, 4 की हालत गंभीर

andhra pradesh road accident

andhra pradesh road accident

नेशनल डेस्क: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन युवकों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर तिखली गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, कार संख्या OD-26 G-8489 में कुल सात युवक सवार थे। सभी नुआपाड़ा जिले के कोमना इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं और किसी जरूरी काम से खरियार की ओर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे कार तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

ये भी पढ़ें: Statue of Unity के शिल्पकार राम सुतार का निधन, कला जगत में शोक की लहर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को कोमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया।

चार अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालकों से खासकर रात के समय सावधानी बरतने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: Mohali Bus Accident: मोहाली में बड़ा सड़क हादसा, दो स्कूल बसों की आपस में हुई टक्कर

Exit mobile version