Site icon Dainik Savera Times

ओडिशा: दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत

भुवनेश्वर: ओड़िशा में कालाहांडी जिले के जूनागढ़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत देसीगांव गांव के पास मंगलवार को एक ट्रक एवं ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतकों में एक पिता , उसका बेटा और भतीजा शामिल है। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब ये लोग थुआमुल रामपुर से जूनागढ़ जा रहे थे।

Exit mobile version