Site icon Dainik Savera Times

CM रेखा गुप्‍ता को मिली जान से मारने की धमकी

Cm Rekha Gupta News : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को देर रात एक अज्ञात कॉलर ने जान से मारने की धमकी दी। यह कॉल गाजियाबाद से किया गया था, जिसने दिल्ली पुलिस की PCR यूनिट को लगभग रात 11 बजे जानकारी दी।

कैसे मिली धमकी?
कॉलर ने PCR पर कॉल करके बताया कि मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कॉल आने के तुरंत बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आई और उसने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस ने मिलकर जांच शुरू कर दी है। कॉलर का फोन तब से बंद है और उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस तकनीकी मदद से कॉलर की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई
खतरे को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। विशेष सुरक्षा दस्तों को अलर्ट कर दिया गया है।

राजनीतिक हलचल
इस धमकी की खबर से राजधानी की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई है। राजनीतिक दलों और नेताओं ने चिंता जताई है और जल्द से जल्द दोषी को पकड़ने की मांग की है।

Exit mobile version