Site icon Dainik Savera Times

PM Modi ने ओडिशा के CM Biju Patnaik की 109वीं जयंती पर किया याद

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के लोकप्रिय सीएम बीजू पटनायक की जयंती के अवसर उन्हें याद किया। बता दे कि पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आपातकाल के दौरान उनके कड़े विरोध को भी याद किया।

उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट पर लिखा कि, ‘बीजू बाबू को उनकी जयंती पर याद करते हुए। हम ओडिशा के विकास और लोगों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं। वे लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध थे और उन्होंने आपातकाल का कड़ा विरोध किया था।‘

ओडिशा के लोकप्रिय सीएम बीजू पटनायक की जयंती

बता दें कि 5 मार्च 1916 को ओडिशा के गंजाम जिले में जन्मे विजयानंद (बीजू) पटनायक दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे और अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। लेकिन इसके साथ ही, वह एक स्वतंत्रता सेनानी और बहादुर पायलट भी थे। बता दे कि इनका एविएशन में गहरी रुचि थी, और उन्होंने पायलट बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी। इतना ही नहीं 1947 में, जब पाकिस्तानी हमलावरों ने कश्मीर पर हमला किया, तो बीजू पटनायक ने कश्मीर की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

Exit mobile version