Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Train Accident: ओडिशा में चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

February 5, 2026

Train Accident: ओडिशा में चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

Train Accident News: ओडिशा के जाजपुर जिले में गुरुवार सुबह एक रेल हादसा हो गया है। जहां, जखपुरा स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह लगभग 08:51 बजे हुई। ट्रेन जाजपुर रेलवे यार्ड से धीमी रफ्तार से गुजर रही थी। इसी दौरान ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए। रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दुर्घटना में किसी यात्री की जान नहीं गई। कोई घायल नहीं हुआ। ट्रेन धीरे-धीरे चल रही थी, इसी वजह से बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

कौन-कौन से कोच डिरेल हुए?

-1 एसी कोच

-2 जनरल कोच

 

रेलवे का आधिकारिक आया बयान
रेलवे ने प्रेस नोट जारी कर बताया ट्रेन संख्या 22611 (चेन्नई – न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस) का मामूली डिरेलमेंट हुआ। डिरेल हुए कोचों को अलग किया जा रहा है। यात्री ट्रेन संचालन पूरी तरह सामान्य है। यात्रियों को सही तरीके से दूसरी सीटों पर बैठाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।

राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे ने राहत कार्य के लिए तुरंत कदम उठाए। भुवनेश्वर और खुर्दा रोड से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा गया। खुर्दा रोड से मेडिकल इक्विपमेंट को भी रवाना किया गया। भद्रक से रेस्क्यू टीम को भी मौके पर भेजा गया।

 

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और दुर्गटना की जांच कर रहे हैं। बहाली और सुरक्षा कार्य की निगरानी कर रहे हैं

 

डिरेलमेंट का कारण
डिरेलमेंट की सटीक वजह अभी पता नहीं चली है। रेलवे की जांच पूरी होने के बाद ही इसका कारण बताया जाएगा।

 

रेलवे जारी किया Help Line नंबर
यदि आपको घटना या सहायता के बारे में जानकारी चाहिए तो आप यह नंबर कॉल कर सकते हैं-: 8114382367

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें