Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : एलपीजी की कालाबाजारी को रोकने के लिए अधिकारी नियुक्त

LPG gas cylinders problems in supply

LPG gas cylinders problems in supply

कुरुक्षेत्र। (Officer Appointed To Stop Black Marketing) एलपीजी की कालाबाजारी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसे रोकने के लिए धर्मनगरी में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार सतर्क हैं।

जिला प्रशासन कर रहा निगरानी

उन्होंने कहा कि जिला में मांग से भी ज्यादा संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और सभी एजेंसियों में सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। उन्होंने कहा कि जिला में तीन कंपनियों की 27 एजेंसियां है, जिनमें आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल शामिल हैं। ऐसे में जिला में मांग से दोगुने सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला प्रशासन लगातार निगरानी भी कर रहा है।

कालाबाजारी रोकने के लिए करें शिकायत

उन्होंने कहा कि साथ ही सभी एजेंसियों को स्टॉक की पूर्ण जानकारी प्रतिदिन के आधार पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर गैस सिलेंडरों को लेकर कोई कालाबाजारी करता है तो उसकी सूचना तुरंत 01744-294418 पर दें। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं ढाबों, होटल और कार्मिशियल जगहों पर डोमेस्टिक एलपीजी की कालाबाजारी को रोकने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।

न करें सिलेंडरों का भंडारण

जिला खाद्ïय आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि जिले में ढाबा, होटल और कॉमर्शियल जगह पर प्रयोग होने वाले डोमेस्टिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण ना करे। उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। एसडीओ पंचायती राज सुरेश कुमार को थानेसर के लिए, खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर नरेश कुमार को ब्लॉक पिपली के लिए, खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर रोहित शर्मा को गांव ठोल के लिए, खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर इस्माइलाबाद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को किया नियुक्त

उन्होंने कहा कि एसडीओ पंचायती राज सुरेन्द्र कुमार व खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर प्रदीप को लाडवा के लिए, खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार को बाबैन के लिए, एसडीओ पंचायती राज अविनाश को शाहबाद के लिए, खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर सतबीर सिंह को इस्माइलाबाद के लिए, खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर विरेन्द्र हुड्डïा शाहबाद के लिए तथा पिहोवा के लिए एसडीओ पंचायती राज सुमित कुमार, खाद्य आपूर्ति विभाग से सहायक जसबीर सिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर रिंकू जांगडा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

उन्होंने जिला के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जिला खाद्ïय आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि ऐसे में नागरिकों को लाइन में लगकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से भी आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। ई केवाईसी भी घर पर अपनो मोबाइल ऐप से आसानी से ऑनलाइन की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल पर संबंधित गैस कंपनी आईओसीएल, एचपीसीएल या बीपीसीएल की एप डाउनलोड करें और साथ ही आधार फेस आईडी एप को भी डाउनलोड करें।

ओटीपी या फेस स्कैन के लिए दें सहमति

इसके बाद गैस कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऐप में लॉग इन करें और ई केवीईसी या आधार ऑथेंटिकेशन अपडेट का विकल्प चुनें। फिर आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी या फेस स्कैन के लिए सहमति दें। इसके बाद मोबाइल कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन करें। यह प्रक्रिया बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का काम करती है। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ऐप पर या एसएमएस के माध्यम से ई-केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट होने का मैसेज मिल जाएगा।

केवाईसी का भी रखें ध्यान

जिला खाद्ïय आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से मुफ्त है। केवाईसी के लिए आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का पास होना जरूरी है। आमतौर पर 24-48 घंटों के भीतर केवाईसी अपडेट हो जाती है। ऐसे में किसी भी नागरिक को ना तो घबराने की जरूरत है और ना ही लाइनों में लगकर परेशानी उठाने की जरूरत है। नागरिक स्वयं बड़ी आसानी से अपने मोबाइल पर ही गैस सिलेंडर से संबंधित केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Exit mobile version