नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के उमरगा शहर में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक दर्दनाक घटना हो गई। जहां, ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस अधिकारी को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। मिली जानकारी के अनुसार मृत पुलिस अधिकारी का नाम पीएसआई मोहन भीमा जाधव था। वे राज्य उत्पादन शुल्क विभाग (State Excise Department) में तैनात थे। वे गणतंत्र दिवस समारोह में अपने विभाग की ओर से शामिल हुए थे।
कार्यक्रम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी एक लाइन में खड़े होकर झंडे को सलामी दे रहे थे। इसी दौरान अचानक पीएसआई मोहन जाधव को चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े। गिरते समय उनके सिर में भी गंभीर चोट लग गई। यह सब इतना अचानक हुआ कि वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
धाराशिव जिल्ह्यातील उमरगा शहरात प्रजासत्ताक दिनाच्या कार्यक्रमात हृदयविकाराच्या धक्क्याने दारूबंदी अधिकाऱ्याचं निधन pic.twitter.com/ehdgfyMgqq
— Akshay Shitole (@AkshayShitole21) January 26, 2026
तुरंत अस्पताल ले जाया गया
साथियों ने बिना देर किए उन्हें तुरंत उमरगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (दिल का दौरा) बताया जा रहा है।
घटना का वीडियो भी आया सामने
बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग और भी ज्यादा भावुक हो गए हैं। राष्ट्रीय पर्व जैसे गर्व के मौके पर इस तरह की घटना ने पूरे इलाके को शोक में डाल दिया है।
शोक की लहर
पीएसआई मोहन जाधव के अचानक निधन से उनके परिवार, विभाग और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। गणतंत्र दिवस का दिन जहां खुशी और गर्व का दिन होता है, वहीं उमरगा में यह दिन एक दुखद याद बन गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...