Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए संसद भवन के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन हुआ जारी

September 19, 2023

नए संसद भवन के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन हुआ जारी

नई दिल्लीः संसद के नए भवन को अब भारत के संसद भवन के रूप में नामित कर दिया गया है। इसे लेकर लोक सभा सचिवालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

लोक सभा सचिवालय की तरफ से संसद के नए भवन को भारत के संसद भवन के रूप में नामित करने के लिए जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, ‘लोक सभा अध्यक्ष को संसद भवन, नई दिल्ली के परिसर में प्लॉट संख्या 118 पर स्थित संसद के नए भवन को जो मौजूदा संसद भवन के पूर्व में और दक्षिण में रायसीना रोड एवं उत्तर में रेड क्रॉस रोड से लगा हुआ है, को संसद के नए भवन के रूप में अधिसूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें