Site icon Dainik Savera Times

Ola कैब लूट फरार हुए 3 युवक, चालक को मारी गोली

फतेहाबाद के गांव करनौली के पास स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटने का मामला सामने आया। लूट के दौरान लूटेरों ने कार चालक के कंधे पर गोली भी मारी। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के शाहीन बाग निवासी असमद ने बताया कि तीन युवकों ने दिल्ली से सिरसा के लिए ओला कैब बुक की थी। जिसके बाद वह बीती शाम 5 बजे निजामुद्दीन फ्लाईओवर से निकले और रात 10:00 बजे फतेहाबाद के गांव करनौली के पास गाड़ी रुकवा कर उससे गाड़ी लूट ली। जब चालक ने स्टेरिंग पकड़ कर रोकने की कोशिश की तो उसके कंधे पर मारी गोली मार उसे घायल कर दिया। गाडी सहित उसकी जेब में रखे तीन हजार की नकदी और मोबाइल छीनकर युवक मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में चालक को अग्रोहा मेडिकल रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version