Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रमुख धार्मिक स्थलों में संचालित किए जाएंगे वृद्धाश्रम: यादव

October 31, 2024

प्रमुख धार्मिक स्थलों में संचालित किए जाएंगे वृद्धाश्रम: यादव

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन, ओरछा, ओंकारेश्वर एवं चित्रकूट में वृद्धजन के लिये वृद्धश्रम संचालित करने तथा उनमें वृद्धजन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण को दिए।

डॉ यादव ने आज यहां शिवाजी नगर में सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित आनंद धाम आश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को दीपावली की बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ यादव ने बुजुर्गों के साथ फुलझड़ी भी जलाई और उन्हें मिष्ठान एवं उपहार भेंट कर दीपावली मनाई। इस अवसर पर अनेक समाजसेवी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें