Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में बुजुर्ग की हत्या, शराब न लाने पर उतारा मौत के घाट, गन्ने के खेतों में फेंका शव

July 23, 2024

पलवल में बुजुर्ग की हत्या, शराब न लाने पर उतारा मौत के घाट, गन्ने के खेतों में फेंका शव

हरियाणा के पलवल से बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बुजुर्ग को पहले जबरन शराब पिलाई। जब शराब खत्म हो गई तो बुजुर्ग पर शराब खरीद कर लाने का दवाब बनाया। उसने मना किया तो आरोपी गुस्से में बुजुर्ग को मार कर शव गन्ने के खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गाय।

इससे पहले बुजुर्ग ने अपने बेटे को फोन पर बताया था की गांव के कुछ लोगों ने उसे जबरन शराब पिला दी है, तथा उस पर शराब लाने का दवाब बना रहे है। बुजुर्ग कुछ और बता पता तब तक संपर्क टूट गया। इसके बाद बुजुर्ग से संपर्क ने हो सका।

मृतक की पहचान चांदहट गांव निवासी धर्मबीर के रूप में हुई है। जो फिलहाल खेती के काम के कारण से सहदेव का नंगला गांव में रह रहा था। धर्मबीर ने इस गांव में पट्टे पर जमीन ली थी। जिसमे वह खेतीबाड़ी का काम करता था, और गांव में खेतों के पास रह रहा था।

इसी गांव के व्यक्ति पेप्सी, टिंकू , गुलसन अन्य 2 रात को उसके पिता के पास आए थे। पिता ने यह भी बताया था की उक्त व्यक्ति उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। संपर्क न होने के बाद बेटा नरेंद्र सुबह ही खेत मालिक के साथ पिता से मिलने पहुंचा। गांव पहुंचने पर पिता अपने निवास पर नहीं मिले।

खेतों पर बने कोठरे में पिता के न मिलने पर खेतों में तलाश किया गया। ट्यूबवेल से 100 मीटर दूर गन्ने के खेतों में धर्मबीर का शव मिला। जिसके बाद तुरंत ही डायल 112 को घटना की सूचना दी गई।पिता का शव देख बेटे के तो होश ही उड़ गए।

सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। इसके अलावा पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है,जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें