Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बोलने पर Mukhtar Abbas Naqvi ने कहा, – ‘संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं’

February 4, 2025

चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बोलने पर Mukhtar Abbas Naqvi ने कहा, – ‘संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं’

Election Commission : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव द्वारा चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र बताने को अनुचति कहा हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कि ‘संवैधानिक संस्थाओं पर चौतरफा सामंती, सियासी और सनकी संक्रमण दिखाई देता है। ऐसे बयान देकर अगर उनको लगता है कि संवैधानिक संस्थाओं को उनके काम से रोका जा सकता है, तो ये उनकी गलतफहमी है। संवैधानिक संस्थाओं की एक अपनी जिम्मेदारी है और उसको निभाना उनका संवैधानिक कर्तव्य है। इन विषयों पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं है।‘

वक्फ बिल पास हो जाता है, तो वक्फ की संपत्ति खत्म हो जाएगी वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर नकवी ने कहा, कि ‘वक्फ को लेकर अमृतकाल में जो मंथन किया जा रहा है, मुझे पूरा यकीन है कि वक्फ को लेकर अमृत जरूर निकलेगा। वक्फ को लेकर जेपीसी में मंथन हुआ, अभी संसद में होना बाकी है। इस बिल को लेकर कुछ लोगों को दिक्कत है। यह दिक्कत उनको है, जो असंवैधानिक अराजकता को संवैधानिक प्रतिबद्धता के फ्रेमवर्क में लाने से घबराए हुए हैं।‘

उन्होंने कहा, कि ‘वक्फ के सिस्टम में सुधार जरूरी है, जो होगा। इसको लेकर चाहे कोई जितना भी हाहाकार मचाए, इस सिस्टम में सुधार जरूरी है। उनको अपने दिमाग से ये गलतफहमी निकाल देनी चाहिए कि अगर आजादी के 75 साल में वक्फ में सुधार नहीं हुआ, तो अभी भी नहीं होगा।‘ दिल्ली चुनाव को लेकर नकवी ने कहा, कि ‘दिल्ली में अंधेरा अब नहीं रुकेगा, अब कमल खिलेगा। पिछले 10 सालों से उन्होंने राज किया, वो शुद्ध रूप से अराजकता का राज रहा। उनकी एक्सपायरी डेट अब आ चुकी है। भाजपा प्रचंड बहुमत से दिल्ली में सरकार बनाएगी।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें