Site icon Dainik Savera Times

नांदेड़ अस्पताल की भयावहता पर Rahul Gandhi ने PM Modi से कहा- माताओं की चीखें सुनें

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में कई लोगों की मौत पर गुरुवार को भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब मां की इन दिल दहला देने वाली चीखों को सुनें।‘ और पूछा कि आप हमेशा अपने अपराध की सजा गरीबों को ही क्यों देते हो।

पढ़ें बड़ी खबरें: बलात्कार के आरोप में Bigg Boss का ये Superstar Airport से गिरफ्तार

एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, नांदेड़ की इस गरीब मां की दिल दहला देने वाली चीखें सुनिए। आप हमेशा अपने अपराधों की सज़ा गरीबों को ही क्यों देते हैं?’’ उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में अपने बच्चे की मौत के बाद चिल्लाती हुई एक बच्चे की मां का वीडियो भी संलग्न किया।

पढ़ें बड़ी खबरें: CM का बड़ा ऐलान, बेटी के जन्म पर कितने लाख रुपए देगी सरकार, पढ़ें पूरी खबर

उनकी यह टिप्पणी नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में मंगलवार तक कई शिशुओं सहित 31 लोगों की मौत के बाद आई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी बुधवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में सरकारी अस्पतालों में असामान्य रूप से बड़ी संख्या में मौतों का संज्ञान लिया। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय व जस्टिस आरिफ डॉक्टर की खंडपीठ और ने मोहित खन्ना नाम के वकील द्वारा लिखे गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए कहा कि स्टाफ या दवाओं की कमी के कारण मौतें नहीं हो सकतीं।

पढ़ें बड़ी खबरें: College ने सुनाया अजीबो-गरीब फरमान, लड़का-लड़की बैठे साथ तो पड़ेगा पछताना

Exit mobile version