Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ED के छठे समन पर बिना देर किए पूछताछ के लिए जाएं मुख्यमंत्री : Babulal Marandi

December 11, 2023

ED के छठे समन पर बिना देर किए पूछताछ के लिए जाएं मुख्यमंत्री : Babulal Marandi

रांचीः झारखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के छठे समन पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर बहने लगा है। इसलिए मुख्यमंत्री को सलाह है कि वे बिना देर किए ईडी द्वारा जारी छठे समन का सम्मान करें और बिना देर किए ईडी के सवालों का जवाब देने जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि राज्य का मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम आदमी से इस संबंध में उम्मीद नही की जा सकती।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार बार मीडिया के सामने अपने को बेदाग बताते हैं,तो फिर इस भ्रम को दूर करने का उनको ईडी बार बार अवसर दे रही।उन्हे ईडी कार्यालय में जाकर अपना पक्ष विस्तार से रखना चाहिए। मरांडी ने कहा कि जो कानून को हाथ में लेता है ,उसे ठेंगा दिखाता है उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिए।उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करते तो सख्त कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें