Site icon Dainik Savera Times

International Trade Show की तर्ज पर नवंबर में राजधानी लखनऊ में लगेगा “कृषि भारत मेला”

लखनऊ: एक तरफ जहां बुधवार को ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की शुरुआत हो रही है तो वहीं इसी तर्ज पर नवंबर में “कृषि भारत मेले” का भी आयोजन किए जाने की तैयारी हो रही है। 15 से 18 नवंबर के मध्य राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित इस मेले के माध्यम से प्रदेश के कृषि क्षेत्र में नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इंटरनेशनल ट्रेड शो की तरह ही इस आयोजन में भी पार्टनर कंट्री के रूप में नीदरलैंड्स को सम्मिलित किया गया है।प्रस्तावित योजना के अनुसार ”कृषि भारत मेला” का आयोजन 20,000 स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा। इसमें 200 से ज्यादा एक्जीबिटर्स के शामिल होने की संभावना है।

साथ ही 1 लाख से अधिक अन्नदाता किसान भी इस आयोजन में शिरकत करेंगे। आयोजन के दौरान 10 से अधिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जबकि 4000 से अधिक कृषि आधारित बिजनेस से जुड़े लोग इसमें शामिल होंगे। वही आठ राज्यों के किसानों को भी इसमें शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

इस आयोजन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में हो रहे नए-नए नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा एवं अन्नदाता किसानों को इससे जुड़ने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा। इन नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए अलग-अलग स्टॉल तैयार किए जाएंगे। इनमें एग्रीकल्चर टूरिज्म, सस्टेनेबिलिटी जोन, फार्मर वेलनेस जोन और यंग फार्मर्स जोन सम्मिलित होंगे।

Exit mobile version