Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाले जाने पर कुछ लोगों ने किया पथराव

दिल्ली के नांगलोई इलाके में पुलिस पर पथराव की खबर है। जानकारी के मुताबिक मुहर्रम के मौके पर ताजिया निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पथराव की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि जुलूस में शामिल लोग ताजिया को लेकर सूरजमल स्टेडियम के अंदर भी जाना चाहते थे लेकिन स्टेडियम का गेट बंद था। पुलिस जुलूस में शामिल लोगों को अंदर जाने से मना कर रही थी। इसी बात पर जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया।

Exit mobile version