दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर तकनीकी खराबी की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले यलो लाइन और अब रेड लाइन पर सेवा प्रभावित हुई है। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। फिलहाल, फिर से सेवा बहाल हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को हैदरपुर बादली मोड़ और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच कुछ शरारती तत्वों द्वारा सिग्नलिंग केबल को क्षतिग्रस्त करने के बाद येलो लाइन पर सेवा प्रभावित हुई थी।
एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में आई खराबी, यात्रियों को हुई परेशानी

