जालंधर। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक व्यक्ति को हैंड ग्रेनेड और बिना नंबर के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है।
पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी सिटी-2 राकेश कुमार यादव और एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-5 की टीम ने इस ऑपरेशन सिरे लगाया। पुलिस को काउंटर इंटेलिजेंस और एजीटीएफ का भी सहयोग मिला।
बता दें कि 22 मई को इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह टीम के साथ काला संघियां रोड स्थित कोट सदीक नहर पुली के पास मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। गिरफ्तार किए व्यक्ति की पहचान रमणदीप सिंह तरनतारन निवासी के रूप में हुई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमणदीप सिंह उर्फ रमनी निवासी घड़के लुहारां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन के रूप में हुई है, जो फिलहाल जालंधर के बस्ती शेख इलाके में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में BNS की धारा 61(2) और Explosive Substances Act 1908 की धाराओं 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
आरोपी वर्तमान में बस्ती शेख इलाके में सुद अस्पताल के पास वी-2 माल चायआम मोहल्ला में रह रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-5 में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब आरोपित के आपराधिक नेटवर्क, उसके संपर्कों और ग्रेनेड की सप्लाई से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। बरामदगी में एक हैंड ग्रेनेड और काले रंग की बिना नंबर वाली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...