Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘एक दिन EVM को हटाकर रहेंगे’, 2027 चुनाव से पहले बोले अखिलेश यादव

May 9, 2026

‘एक दिन EVM को हटाकर रहेंगे’, 2027 चुनाव से पहले बोले अखिलेश यादव

नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता को कई नई सुविधाएं दी जाएंगी। अखिलेश ने कहा कि एक दिन हम EVM को हटाकर रहेंगे।

EVM और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि देश में चुनाव प्रक्रिया सही तरीके से नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है और कई लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सुल्तानपुर के नंदलाल निषाद नाम के व्यक्ति के नाम पर फॉर्म-7 भरवाकर वोट हटाने की कोशिश की गई। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि कई जगह एक ही नाम से कई वोट पाए गए हैं। उनके मुताबिक, “अगर वोटर लिस्ट में ऐसे ही डबल और ट्रिपल वोट रहेंगे तो निष्पक्ष चुनाव कैसे होगा?”

“एक दिन EVM हटाकर रहेंगे”

अखिलेश यादव ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जैसे इंग्लैंड में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाते हैं, वैसे भारत में भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “हम एक दिन EVM को हटाकर रहेंगे।”

2027 चुनाव के लिए बड़े वादे

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है, तो कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि लोगों को दो दिन का सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप और उनके घोड़े चेतक की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा में सोने का भाला भी लगाया जाएगा। क्षत्रिय समाज का पूरा सम्मान किया जाएगा। महिलाओं और शिक्षा को लेकर भी उन्होंने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर बेटियों की KG से PG तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त की जाएगी।

INDIA गठबंधन पर क्या कहा?

INDIA गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन मजबूत है और 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें