Site icon Dainik Savera Times

केरल में इडली खाने की प्रतियोगिता में एक की गई जान

पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ जिले में पुडुसेरी के निकट अलमराम में ओणम की पूर्व संध्या पर युवाओं के एक समूह की ओर से आयोजित इडली खाने की प्रतियोगिता के दौरान गले में इडली फंस जाने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पहचान टिपर ट्रक चालक बी. सुरेश के रूप में हुई है। अन्य प्रतिभागियों के साथ इडली खाने की प्रतियोगिता के दौरान सुरेश ने एक साथ 3 इडली खाने की कोशिश की, लेकिन अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसके दोस्त उसे पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई

Exit mobile version