Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kishtwar में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

April 19, 2023

Kishtwar में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल

जम्मू : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक घर में रहस्यमयी तरीके से हुए विस्फोट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला है कि सिबंल गांव के मोहम्म्द अब्बास नाइक के घर की रसोई में रहस्यमयी तरीके से धमाका हो गया। उन्होंने कहा विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों भाई जंगल में मोर्चेला (गुच्छी) लेने के लिए गए थे। वहां उन्हें एक जंग लगी रॉड के जैसी कोई वस्तु मिली, जिसे वे घर लेकर आए और रसोई में गर्म करते समय विस्फोट हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें