Site icon Dainik Savera Times

जरा सी चूक.. और अंतरिक्ष में घूमती रह जाएंगी सुनीता विलियम्स

नई दिल्ली: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में सवार होकर इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) अंतरिक्ष में बीते तीन हफ्तों से फंसी हुई हैं। अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा सुनीता और उनके सहयोगी बुच विलमोर की सकुशल वापसी की तमाम कोशिशें कर रही है। एक हफ्ते के इस मिशन 3 बार बढ़ाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि नासा मिशन को 45 से 90 दिनों तक के लिए बढ़ा सकता है। 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने के बाद अंतरिक्ष यान में हीलियम की लीकेज की समस्या आई थी। साथ ही इसके 5 थ्रस्टर भी खराब हो गए थे। यहां तक कि यान को बिजली देने वाला सर्विस मॉड्यूल में भी दिक्कतें आई हैं। इस बारे में हमने बात की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक विनोद कुमार श्रीवास्तव से, जिन्होंने कई अहम जानकारी शेयर की।

Exit mobile version