One more chance for UG admission : अंबाला। प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों में UG पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने 1st year में entry के लिए online आवेदन की last date बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
इससे उन छात्रों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जो किसी कारण अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। विभाग के अनुसार, केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक छात्रों से जल्द से जल्द आवेदन पूरा करने की अपील की गई है। आवेदन की लास्ट डेट बढ़ने के साथ ही मेरिट सूची, फीस जमा कराने और काउंसिलिंग से जुड़े कार्यक्रमों में भी बदलाव किया जाएगा।
नया शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस 7 मई से शुरू हुई थी। शुरुआत में छात्रों को 31 मई तक आवेदन का समय दिया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया। अब विभाग ने एक बार फिर छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लास्ट डेट 30 जून तक बढ़ा दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग का मानना है कि इससे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
इन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे इस अतिरिक्त समय का लाभ उठा सकते हैं और अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों की सुविधा के लिए इस बार कॉलेज परिसरों में विशेष कंप्यूटर लैब भी स्थापित की गई हैं। यहां छात्र फ्री ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना और आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाना है। साथ ही इससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...