Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

ठाणे में मनसे नेता की हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता की तीन साल पहले की गई हत्या के मामले में रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) शिवराज पाटिल ने कहा कि पुलिस ने हबीब अजमैन शेख (36) को गिरफ्तार किया, जो मनसे के राबोडी वार्ड अध्यक्ष एवं पार्टी नेता जमील शेख की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इससे पहले नवंबर 2020 में हुई गोलीबारी में शामिल होने के लिए शैद शेख और इरफान सोनू को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर, 2020 को मनसे नेता राबोडी में अपने दोपहिया वाहन पर जा रहे थे, उसी दौरान बदमाशों ने उनका पीछा किया और दिनदाहड़े गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

अधिकारी ने कहा कि उस समय भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा को पुख्ता सबूत मिले थे और हबीब की संलिप्तता सामने आयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।

Exit mobile version