Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुराचांदपुर जिले के एक गांव में रेबीज फैलने से एक व्यक्ति की मौत, पशु चिकित्सा विभाग ने घर-घर जाकर किया गया सव्रेक्षण

April 6, 2025

चुराचांदपुर जिले के एक गांव में रेबीज फैलने से एक व्यक्ति की मौत, पशु चिकित्सा विभाग ने घर-घर जाकर किया गया सव्रेक्षण

इंफाल/चुराचांदपुर: रेबीज का प्रकोप फैलने से एक व्यक्ति की मौत पर चुराचांदपुर जिले के गांव न्यू जोवेंग को निरुद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) घोषित करने के बाद घर-घर जाकर सव्रेक्षण किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मणिपुर सरकार के पशु चिकित्सा विभाग की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) ने गांव के लगभग 30 घरों का दौरा किया और सभी कुत्तों को टीका लगाया।

उन्होंने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में गांव में रेबीज के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। रेबीज के कई मामले सामने आने के बाद चुराचांदपुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को गांव को ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित कर दिया। गांव में कुत्तों की अवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

पशु चिकित्सा विभाग की एक अन्य टीम ने जिले के हेंगलेप उप-संभाग के मोंगकेन गांव का दौरा किया, जहां रेबीज के कारण एक लड़की की मौत हो गई थी। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेइथिएनेंग ने कहा कि रेबीज के संक्रमण से निपटने में टीके की अपर्याप्त आपूíत सबसे बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ें- कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें