Dainik Savera Times

मणिपुर के इंफाल में विस्फोट से एक व्यक्ति की हुई मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ओइनाम केनेगी (24) नामक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई, वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है।अब तक किसी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच अज्ञात व्यक्तियों ने इंफाल वेस्ट जिले के लाम्फेलपट में नागरिक संस्था से जुड़े संगठन ‘यूनाइटेड कमेटी मणिपुर’(यूसीएम) के कार्यालय में आग लगा दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार रात पौने एक बजे इंफाल ईस्ट जिले में एक स्कूल के प्रशासनिक प्रकोष्ठ में तोड़-फोड़ की और उसमें आग लगा दी। उन्होंने बताया कि आग ने परिसर में खड़े एक वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

Exit mobile version