
OnePlus Nord CE 5 : OnePlus ने हाल ही में लॉन्च किए गए अपने स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5 की कीमत में भारी कटौती कर दी है। बता दें कि यह फोन महीने की शुरुआत में OnePlus Nord 5 के साथ लॉन्च हुआ था और इसे OnePlus का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन कहा जा रहा है। अब यह दमदार फोन Amazon पर आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus Nord CE 5 को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…
कीमत में हुई भारी कटौती
OnePlus Nord CE 5 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है:
8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹24,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹26,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹28,999
बता दें कि पहली सेल में इस फोन पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज ऑफर और अन्य बैंक ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं। पुराने फोन के बदले इस डिवाइस को खरीदने पर ₹23,450 तक की अतिरिक्त छूट पाई जा सकती है। यह फोन मार्बल मिस्ट, ब्लैक इन्फिनिटी और नैक्सस ब्लू तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

बैटरी और चार्जिंग
7,100mAh की बैटरी OnePlus का अब तक का सबसे पावरफुल बैटरी पैक है।
80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग बेहद तेज़ चार्जिंग अनुभव है।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
– 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले
– FHD+ रेजोलूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 1430 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
–MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर
–12GB तक LPDDR5X RAM
–256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज

कैमरा फीचर्स
डुअल रियर कैमरा सेटअप:
50MP प्राइमरी सेंसर
8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर
16MP फ्रंट कैमरा शानदार
सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
–Android 15 बेस्ड OxygenOS 15
–Google Gemini आधारित AI फीचर्स
–डुअल सिम, ब्लूटूथ 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
क्या है खास?
OnePlus Nord CE 5 एक फीचर-पैक्ड और पावरफुल स्मार्टफोन है, जो खासकर उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, और प्रीमियम परफॉर्मेंस की तलाश में हैं। अब नई कीमत और ऑफर्स के साथ यह डिवाइस बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी बन चुका है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...